Press "Enter" to skip to content

पाला फिर बदला बीएसपी के विधायकों ने राजस्थान में: शिवसेना जॉइन की MLA मनोज न्यांगली और जसवंत सिंह ने; बसपा हुई विधानसभा में जीरो /राजस्थान

सादुलपुर

मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बीएसपी के दोनों विधायकों को शिवसेना (शिंदे) की सदस्यता ग्रहण करवाई।

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के दो विधायक शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में आज सादुलपुर से MLA मनोज न्यांगली और बाड़ी से जसवंत सिंह गुर्जर ने बीएसपी छोड़कर शिवसेना (शिवसेना) जॉइन कर ली।

दोनों विधायकों के शिवसेना (शिंदे) में शामिल होने के बाद राजस्थान विधानसभा में अब बीएसपी विधायकों की संख्या जीरो हो गई है। बीएसपी के विधायक पहले भी दो बार 2008 और 2018 में चुनाव जीतने के कुछ समय बाद पार्टी बदल चुके हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव में जीते थे दो विधायक
नवंबर-दिसंबर, 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने दो सीट जीती थीं।। सादुलपुर सीट पर मनोज न्यांगली ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया को 2475 वोट से शिकस्त दी थी। बाड़ी में जसंवत सिंह गुर्जर ने तीन बार के विधायक और बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा को 27,424 वोटों से हराया था।

मनोज न्यांगली विधानसभा चुनाव-2013 में पहली बार बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। वे 2018 के चुनाव में कांग्रेस की कृष्णा पूनिया से हार गए थे। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर बीएसपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

जसंवत सिंह गुर्जर 1998 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर बाड़ी से विधायक बने थे। इसके बाद वह लगातार चार विधानसभा चुनाव हार गए। 20 साल बाद 2023 में बीएसपी के टिकट पर वे फिर से विधानसभा पहुंचे।

2008 और 2018 में भी पाला बदल चुके हैं बीएसपी एमएलए
इससे पहले भी बीएसपी के विधायक दो बार पाला बदल चुके हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 6 सीटें बीएसपी ने जीती थी। बाद में मई, 2009 में सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में भी बीएसपी से 6 विधायक बने। सितंबर, 2019 में सभी 6 एमएलए कांग्रेस में शामिल हो गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: