शिवपुरी। कोलारस से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक शर्मा पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्थकों के साथ अपने वाहन में सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे तभी गुना बाईपास के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 11:30 दो वाहनों में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अशोक शर्मा एवं उनके समर्थकों ने आइटीबीपी कैंपस में पहुंचकर मदद मांगी इसके बाद आइटीबीपी जवानों ने अशोक शर्मा एवं उनके समर्थकों को बचाया आइटीबीपी जवानों को देखकर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची घटना क्षेत्र कोतवाली में आने के कारण देहात पुलिस अशोक शर्मा को अपने वाहन में बिठाकर कोतवाली लेकर पहुंची।






Be First to Comment