BSP अध्यक्ष मायावती 22 को शिवपुरी में

शिवपुरी। बसपा प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित करने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 22 नवंबर को शिवपुरी आ रही है और वह सुबह 10 बजे गांधी पार्क मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगी। बसपा ने शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है और पोहरी व करैरा में बसपा प्रत्याशी भी मुकाबले में शामिल हैं यहीं कारण है कि बसपा अध्यक्ष मायावती चुनावी सभा को संबोधित करने आ रही हैं।