
शिवपुरी। पोहरी से बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के नाम निर्देशन पत्र को लेकर एक आपत्ति आई जिसका देर शाम को निराकरण हुआ। इस आपत्ति को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाद दिनभर लोगों को जमावड़ा लगा रहा। बताया जाता है कि बसपा प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने वाले कैलाश कुशवाह ने जब अपना फार्म भरा उस दौरान शिवपुरी कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया। यहीं से दिन भर मामला चर्चा में रहा। आखिरकार देर शाम फार्म सही निकलने के बाद विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया क्योंकि सूत्रों की मानें तो कुछ विरोधियों ने उक्त आपत्ति दर्ज कराई थी।




