
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में जिले को बी.एस.एफ. 178 वीं बटालियन केे आवंटित 60 जवानों को विधानसभा चुनाव हेतु सूबेदार भानूप्रताप सिंह सिकरवार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त जवानों को चुनावी प्रशिक्षण संबंधी वीडियो फिल्म दिखाकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्येश्य चुनाव के समय आने वाली परेशानियों से आसानी से निपटना एवं मौके पर आवश्यक कार्यवाही करना रहा।
इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी शिवपुरी सुरेशचंद दोहरे, बी.एस.एफ. 178 वीं बटालियन के असिस्टेण्ट कमाण्डेन्ट कुलदीप शर्मा, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी भारत सिंह यादव, सूबेदार भानुप्रताप सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।






Be First to Comment