Press "Enter" to skip to content

BREAKING – काले झंडे दिखाने से पहले सपाक्स कार्यकर्ता गिरफ्तार, लगाए अमित शाह वापस जाओ के नारे, देखें VIDEO

शिवपुरी। एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर रहे सपाक्स कार्यकर्ता शिवपुरी में आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाते उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें काली माता मंदिर के पास गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान सपाक्स कार्यकर्ता अमित शाह वापस जाओ,अमित शाह वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। यहां बता दें कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं को तो पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया। 

इनकी हुई गिरफ्तार

बृजेश सिंह तोमर पुत्र केशव सिंह तोमर उम्र 43 वर्ष निवासी माधवनगर, नीरज सिंह तोमर पुत्र केशव सिंह तोमर उम्र 31 वर्ष निवासी माधवनगर, प्रदीप सिंह तोमर पुत्र जेएस तोमर उम्र 35 वर्ष निवासी शिवानगर, संदीप पुत्र रामसिंह राजावत, लोकेन्द्र सिंह परमार पुत्र अर्जुन सिंह, उपेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह तोमर, भानवेन्द्र सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह सोलंकी, शुभम पुण्डीर पुत्र सुनील पुण्डीर, अंकित पुण्डीर पुत्र अनिल कुमार, सतेन्द्र रघुवंशी पुत्र जगदीश रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, केशव शर्मा पुत्र चेतन शर्मा, धर्मेन्द्र गौड पुत्र कैलाश नारायण, लोकेन्द्र ओझा पुत्र पर्वत सिंह, वैभव श्रीवास्तव पुत्र महेश कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार शर्मा पुत्र रमेश , धर्मेन्द्र ओझा पुत्र नरायण सिंह, सुनील कुमार ओझा पुत्र हलकू राम, मस्तराम ओझा पुत्र रमेश ओझा, राजवर्धन पुत्र धीरज सिंह, आशीष शर्मा पुत्र आरडी शर्मा, बृजेश पुत्र वीरेन्द्र सतेरिया आदि शामिल हैं।  

काले झंडे हाथ में लेकर हुए गिरफ्तार

पुलिस सपाक्स कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया तो काले झंडे उनके हाथों में थे और वह काले झंडों के साथ ही नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!