
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नबाव साहब रोड पर स्थित नाले में आज सुबह नवजात पड़ा मिला। नवजात बालक है और उसकी मौत हो चुकी थी। नवजात को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी ने अल सुबह ही फेंका है क्योंकि अगर पहले फेंका होता तो कोई जानवर इसे छत बिछत कर सकते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसे किसने और क्यों फेंका है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे किसी बिन ब्याही मां ने अपना पाप छुपाने के लिए फेंका होगा क्योंकि यह बालक और बालक के ऐसे कम ही मामले देखने को मिलते हैं। खासबात यह है कि उक्त नवजात बालक टॉबिल में लिपटा हुआ था और उसके ऊपर अन्य कपड़े भी डले हुए थे। कपड़ों को देखकर ऐसा लगता है कि यह किसी ठीक-ठाक परिवार वालों की करतूत हो सकती है।






Be First to Comment