Press "Enter" to skip to content

चाचा ने भतीजे पर धोखे से चलाई गोली, हालत गंभीर, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। जमीन का विवाद सुलझाने के बहाने चाचा अपने भतीजे को रिश्तेदार के घर ले जाने आया। रास्ते में रोककर चाचा ने भतीजे पर कट्टे से फायर कर दिया। कमर में गोली लगने पर भतीजे को पिछोर से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद चाचा-चाची घटना स्थल से भाग गए। 
जानकारी के मुताबिक दीपक गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी शिवपुरी रोड पिछोर का चाचा राकेश गुप्ता (पिपरा वाले) निवासी भौंती मंगलवार को उसके पास आया। पुराने जमीनी विवाद को रिश्तेदार के घर खोड़ में बैठकर सुलझाने की बात कही। कार से आए चाचा राकेश ने दीपक से कहा कि मेरे साथ गाड़ी में बैठकर खोड़ चलो। लेकिन दीपक ने पीछे से बाइक से आने की बात कही। घायल के मुताबिक जब वह बडेरा घाटी पर पहुंचे तो चाचा ने रोक लिया। इसी दौरान कार में बैठी चाची संध्या गुप्ता ने अपने हाथ से कट्टा चाचा राकेश गुप्ता को थमा दिया। चाचा ने कट्टे से फायर कर दिया जिससे गोली उसकी कमर में लगी। घायल अवस्था में ग्रामीण दीपक को पिछोर लाया गया जहां से शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पिछोर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!