
शिवपुरी। जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी डीपीसी शिरोमणि दुबे की प्रतिनियुक्ति राज्य सरकार ने समाप्त कर दी है। देर शाम आदेश आते ही कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने तत्काल कार्यमुक्त भी कर दिया है। अब दुबे दतिया के उमावि चिकला भेजे गए हैं। बता दें की हाल ही में डीपीसी दुबे स्कूली बच्चों की गणवेश में घोटाला उजागर करने को लेकर चर्चा में बने हुए है, वहीं कलेक्टर से उनकी इस मामले से पहले अनबन को भी इस आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।






Be First to Comment