
शिवपुरी। बीआरसीसी अंगदसिंह तोमर ने सोमवार को क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 11:30 बजे आदिवासी बस्ती टोंगरा प्राथमिक विद्यालय ताले लटके हुए थे। बच्चे शिक्षकों का इंतजार कर घर वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों ने बीआरसीसी को बताया कि अमूमन शिक्षक आते नहीं हैं और आते भी हैं तो दो बजे शाला बंद कर चले जाते हैं। शाला परिसर में गंदगी भी पाई गई। संस्था प्रधान आधारसिंह यादव, अनुराग शर्मा, अनंतराम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है।
बीआरसीसी प्रावि व मावि टोंगरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कम छात्र उपस्थिति पर नाराजगी जताई और संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अतिथि शिक्षक भी गैरहाजिर मिले जिनकी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है। मावि टोंगरा में अध्यापक राजेन्द्र चहार विधिवत अध्यापन कार्य कराते मिले। उनके द्वारा वर्क बुक का कार्य भी विधिवत ढंग से किया जाना पाया गया। शाला में फर्नीचर की अनुपलब्धता व वित्तीय अभिलेख घर पर होने के कारण प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी तरह प्रावि मेहदावली में भी फर्नीचर न खरीदने और अभिलेख घर पर होने पर शाला प्रभारी रघुवीर शर्मा को नोटिस जारी किया गया है।






Be First to Comment