Press "Enter" to skip to content

ब्राह्यण समाज 5 सितम्बर को करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारियों का सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी।अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी द्वारा मई 2021 से अगस्त 2021 तक सेवानिवृत्त हुए ब्राह्यण समाज के कर्मचारी एवं अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु समाज के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी एकत्र की जा रही है।

अखिल भारतीय ब्राह्यण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तकांत शर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजकुमार सडैया ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में शहर शिवपुरी में निवासरत एवं शिवपुरी मुख्यालय से मई 2021 से अगस्त 2021 की अवधि में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी, अधिकारियों का ही सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिन कर्मचारी अधिकारियांे का सम्मान किया जाएगा वे अपना पासपोर्ट साइज का फोटो, प्रथम पदंाकन संस्था का नाम, जहां से सेवानिवृत्त हुए उस संस्था, कार्यालय का नाम एवं दिनांक की जानकारी 30 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तकांत शर्मा (मोबा. नं. 9981087756) के निवास जिला पंचायत कार्यालय के सामने हाथीखाना शिवपुरी, महेश कुमार शर्मा ( 9893891545) महल काॅलोनी एवं नेपाल कम्प्यूटर नगर पालिका के सामने जमा कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर कत्थामिल के सामने बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम पर किया जाएगा।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!