Press "Enter" to skip to content

बीपीएल कार्ड बनाने से एसडीएम का इंकार, प्रभारी से बोले कार्ड लेकर आए तो नौकरी खो दोगे / Shivpuri News

शिवपुरी। गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रहे नागरिकों को मूल भूत सुविधायें शासन प्रशासन के सहयोग से मिलें इस उद्देश्य की  पूर्ति के लिए बीपीएल कार्ड की योजना बनार्ई गर्ई हैं। योजना अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारी को शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप कई सुविधायें नि:शुल्क और न्यूनतम मूल्य पर प्राप्त होती हैं। बीपीएल कार्ड धारी को आड़े वक्त पर आने वाली कई समस्याओं में तत्काल समाधान का अस्त्र उसका बीपीएल कार्ड बन जाता हैं। शिवपुरी में बीपीएल कार्डों के कार्य को लेकर जब नगर पालिका के बीपीएल प्रभारी मोहब्बत सिंह दांगी शिवपुरी एसडीएम गणेश जैसवाल के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि बीपीएल कार्ड के कार्य से आपके पास आया हूं कुछ नए कार्ड हैं जो बनने हैं। कुछ रिन्यु होने हैं। बीपीएल का नाम सुनते ही बकौल बीपीएल प्रभारी एसडीएम एक दम से गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा कि शिवपुरी में बीपीएल का काम खत्म हो गया हैं। तुम यहां इस काम से कैसे आए? अब आ गए हो तो समझो तुम्हारी नौकरी चली गई। एसडीएम के तेवर देखकर डरे बीपीएल प्रभारी ने उन्हें  बताया कि साहब बीपीएल को लेकर गरीब वर्ग बहुत चक्कर लगाता हैं जिन लोगों के यह कार्ड हैं वह हमारा जीना मुश्किल कर देते हैं अभी कुछ समय पहले ही अरविन्द वाजपेयी सेवानिवृत्त एसडीएम शिवपुरी ने कुछ नए बीपीएल कार्ड बनाए हैं और आप कह रहे हैं कि बीपीएल का काम खत्म हो गया। इतना सुन कर नाराज हुए शिवपुरी एसडीएम गणेश जैसवाल ने बीपीएल प्रभारी मोहब्बत सिंह दांगी से दो टूक कहा कि तेरी नौकरी तो चली गई। नौकरी जाने की खुली धमकी मिलने के बाद बीपीएल प्रभारी एसडीएम कार्यालय से लौट आए और उन्होंने अपने अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी। मामला एसडीएम से जुड़ा होने के कारण नगर पालिका में इस मामले में सभी ने चुप्पी साध ली हैं।

– चली गई तो ढूढ़ लाऊंगा: बीपीएल प्रभारी

बीपीएल प्रभारी मोहब्बत सिंह दांगी ने चर्चा में बताया कि जब उनसे एसडीएम ने कहा कि तेरी नौकरी तो चली गई तो मुझ से रहा नहीं गया। एसडीएम के ऑफिस से तो मैं चुपचाप लौट आया लेकिन मैने भी उनके बाबू से यह जरूर कह दिया कि तुम्हारे साहब कह रहे हैं कि मेरी नौकरी चली गई तो मैं तुम से कह कर जा रहा हूं अपने साहब से कह देना कि जहां मेरी नौकरी चली गई हैं वहां से मैं उसे ढूढ़कर ले आऊगा। मैं कोर्ई कल्लू मट्टू की नौकरी नहीं कर रहा।

 

मुझे याद नहीं: एसडीएम जैसवाल

बीपीएल कार्ड योजना शिवपुरी में खत्म हो जाने और बीपीएल कार्ड प्रभारी की नौकरी चले जाने के प्रसंग पर शिवपुरी एसडीएम गणेश जैसवाल से जब बात चीत की गर्ई और उन्हें बताया गया कि बीपीएल प्रभारी से जो आपकी बात योजना अंतर्गत हुई है तो  उन्होंने एक लाईन में कहा कि मुझे कुछ याद नहीं हैं। जब उन्हें याद दिलाने के लिए हुई बात चीत का ब्यौरा दिया गया तो उन्होंने फोन काट दिया।

 

बीपीएल के लिए लगेगा एसडीएम कार्यालय पर जमघट

शिवपुरी एसडीएम ने बीपीएल कार्ड योजना को खत्म बताकर बीपीएल प्रभारी को उल्टे पांव लौटा दिया हैं ऐसी स्थिति में बीपीएल कार्ड के लिए आने वाले आवेदक अब शिवपुरी एसडीएम कार्यालय पर ही अपना जमघट लगायेंगे। बीपीएल प्रभारी मोहब्बत सिंह दांगी का कहना था कि मेरे द्वारा एसडीएम साहब को यह बताया गया था कि सेवानिवृत्त एसडीएम ने आप के आने से कुछ दिन पहले ही चार तो नए कार्ड बीपीएल के बनाए हैं और पुराने कार्डों को रिन्यु किया है अभी वर्र्तमान में तकरीबन 20 कार्ड का कार्य लंबित हैं जब उन्होंने मुझे खरी खोटी सुनाकर भगा दिया तो मैंने भी नगर पालिका में आकर पूरा मामला वरिष्ठों को बता दिया हैं और यह भी कह दिया है कि अब आवेदकों की भीड़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो कोई मुझ से यह न कहे कि तुम अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हो।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!