Press "Enter" to skip to content

BPL राशन कार्ड बनवाने के नाम पर दलाल ने गरीबों से ऐंठे हजारों रूपए

शिवपुरी। खनियांधाना में एक दलाल ने कस्बे के कई लोगों से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के नाम पर हजारों रूपए की राशि एकत्रित कर ली और उक्त लोगों के राशनकार्ड भी नहीं बनवाए। कई बार पीड़ितों ने अपने रूपए वापिस मांगे तो दलाल तमाम तरह के बहाने बनाकर उन्हें बेवकूफ बनाता रहा। तब एक महिला ने उक्त दलाल की शिकायत कल आवेदन के माध्यम से थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दलाल चिंकूराजा उर्फ अवधेश प्रताप ठाकुर के खिलाफ भादवि की धारा 420, 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार विगत वर्ष 27 दिसम्बर 2017 को आरोपी अवधेश प्रताप ठाकुर ने कस्बे में रहने वाली श्रीमती पप्पीराजा उर्फ मिथलेश पत्नी चावली परमार और प्रशांत साहू, जयंती लोधी सहित अनेकों लोगों को झांसा दिया कि वह उनके गरीबी रेखा के राशनकार्ड बनवा देगा इसके लिए उन्हें रूपए खर्च करने पड़ेंगे। आरोपी ने पीड़ितों को यह भी बताया कि गरीबी रेखा के राशनकार्ड से उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। आरोपी के बहकावे में आकर फरियादिया मिथलेश ने उसे 6200 रूपए, प्रशांत साहू ने 5100 रूपए और जयंती लोधी ने 3500 रूपए उसे राशनकार्ड बनवाने के नाम पर दे दिए। यहां तक कि आरोपी ने कस्बे के अन्य लोगों से भी इसी तरह राशि एकत्रित कर ली, लेकिन लम्बा समय व्यतीत हो जाने के बाद भी आरोपी ने पीड़ितों को राशनकार्ड नहीं दिए जिस पर उक्त लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर अपने दिए हुए रूपए वापिस मांगे, लेकिन आरोपी उन्हें यह कहकर टालता रहा कि जल्द ही उनके राशनकार्ड बन जाएंगे, क्योंकि अभी नवीन राशनकार्ड बनाने पर रोक लगी हुई है। कई बार आरोपी के इस जवाब से पीड़ितों का धैर्य टूट गया और बीते रोज वह सभी अपने-अपने रूपए वापिस लेने आरोपी के घर पहुंचे जहां आरोपी ने रूपए देने से इंकार कर दिया तो कल पीड़िता मिथलेश ने थाने में शिकायती आवेदन देकर आरोपी की शिकायत कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!