बोलेरो ने किशोरी को टक्कर मारी, मौत / Pohari News

शिवपुरी|पोहरी-मोहना रोड पर भटनावर गांव के पास सड़क पर बोलेरो ने 15 साल की किशोरी में टक्कर मार दी। घायल किशोरी की ग्वालियर में मौत हो गई है। नेहा (15) पुत्र मनोज गोस्वामी निवासी भटनावर शनिवार की शाम 6 बजे घर लौट रही थी। बैराड़ की तरफ से बोलेरो ने बच्ची में टक्कर मार दी। घायल नेहा को शिवपुरी भेजा, जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचने पर किशोरी की मौत हो गई।