Press "Enter" to skip to content

कोलारस की राजनीति में सुरेन्द्र शर्मा का नाम आया उभरकर सामने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराने के बाद आए चर्चा में

नीरज श्रीवास्तव

शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव में टिकिट की इच्छा रखने वाले खासतौर पर भाजपा एवं कांग्रेस के नेता पूरी जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं। भाजपा इस चुनाव को जीतने में एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसके लिए प्रदेश के मुखिया कई बार सभाएं ले चुके हैं, वहीं केबिनेट मंत्री भी लगातार प्रयासरत हैं। भाजपा की ओर से टिकिट पाने वालों की दौड़ में इन दिनों एक नया नया सुर्खियों में आया है, वह नाम है भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा का। सुरेन्द्र शर्मा का सुर्खियों में आने का सबसे बड़ा कारण है कि वह कोलारस क्षेत्र में विकास के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं और उनके द्वारा संबंधित विभाग के मंत्रियों सहित प्रदेश के मुखिया से लगातार पत्रों के माध्यम से संपर्क कर कई विकास कार्यों को कराकर क्षेत्र के लोगों का दिल जीता है। जिनके क्षेत्रों में सुरेन्द्र शर्मा द्वारा विकास कार्य कराए हैं उन क्षेत्रों के हजारों की संख्या में उनके समर्थक बन गए हैं और आज उनकी जुबान पर सिर्फ  सुरेन्द्र शर्मा का नाम है। ग्रामीणों की मानें तो उन्हें सुरेन्द्र शर्मा जैसा ही प्रतिनिधि चाहिए, जो उनकी समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके सुख दुख में हमेशा साथ खड़ा रहे। 

बॉक्स

प्रयास लाए रंग

सुरेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम पत्र लिखकर बदरवास में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग प्रमुखता से की गई। पत्र में उल्लेख किया कि क्षेत्र में प्रतिवर्ष दो हजार विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और महाविद्यालय के अभाव में अलग-अलग स्थानों पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ता है और स्थानीय स्तर पर महाविद्यालय न होने के कारण कई तो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर लुकवासा-अटरूनी मार्ग पर रेलवे अंडर पास अथवा रेलवे क्रॉसिंग बनवाने की मांग की। ग्राम टुडय़ावद में पीने के पानी की ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या थी जिसका मुद्दा भी सुरेन्द्र शर्मा द्वारा प्रमुखता से उठाकर ग्रामीणों की आवाज को बुलंद किया। इसके बाद गांव में बोर का उत्खनन कराया गया और बोरवेल में भी 200 फिट पर ढाई इंची पानी निकला। खासबात यह रही कि आमतौर पर गांव में पानी 600 फिट के करीब निकलता है। ग्रामीणों को पानी मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!