Press "Enter" to skip to content

पंजाब ले जाकर युवती से बलात्कार, तीन पर केस

शिवपुरी|पिछोर थाने में परिजनों के साथ आई विवाहित युवती ने एक युवक पर
दुष्कर्म करने और सहयोग करने वाले दो साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती को पंजाब ले जाकर कई जगह रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला
विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक 23 साल की विवाहित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी अरविंद जाटव निवासी जराय ने अपने साथी हरदास जाटव और जयहिंद जाटव के
साथ अगवा कर लिया। आरोपी अरविंद पंजाब ले गया, जहां अलग अलग जगह रखकर गलत
काम किया। पंजाब से लौटकर आने के बाद युवती पिछोर थाने पहुंची और आपबीती
बताई। पुलिस ने तीनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया
जाता है कि युवती जैसे ही लौटी, समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में
मामला नहीं सुलझ पाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!