Press "Enter" to skip to content

पांच गांव के लोग पंचनामा देकर बोले- पूरी तरह शराबबंदी

पांच गांव के लोग पंचनामा देकर बोले-अब हमारे यहां पूरी तरह शराबबंदी

मायापुर थाना क्षेत्र के पांच गांव के लोगों ने पुलिस को पंचनामा देकर पूरी
तरह से शराब छोड़ने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने
जानकारी देते हुए बताया कि मई माह से इन ग्रामों को शराब से मुक्त कराने का
अभियान पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा था। इसमें शराब की वजह से सबसे
ज्यादा सेंसिटिव गांव ग्राम घिलोंदरा था,जहां शराबबंदी को लेकर गांव के
सरपंच और शराब ठेकेदार के बीच कई बार गोली चलने की नौबत आ गई। इसके बाद
मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी सुनील कुमार पांडे ने थाना प्रभारी को
इस गांव को पूरी तरह से शराब मुक्त करने का टॉस्क सौंपा। अब ग्राम घिलोंदरा
के साथ 4 गांव और पूरी तरह से शराब मुक्त हो गए हैं।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया पंचनामा।

पुलिस ने भी निभाई भूमिका

लगभग
10 हजार से ज्यादा की आबादी के ये पांच गांव हैं। इनके द्वारा थाने में
आकर पंचनामा दिया गया है कि इनके गांव पूरी तरह से शराबमुक्त होगए हैं। खास
बात ये है कि इस काम में हमारी पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कैलाश शर्मा, थाना प्रभारी मायापुर

शराब बेचते मिले तो 21 हजार का जुर्माना

ग्राम घिलोंदरा में ग्राम वासियों ने जो पंचनामा पुलिस को दिया है
उसमें लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति गांव में शराब पीता मिला तो उस पर 2100
को जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई गांव में शराब बेचते हुए मिल
गया तो उसे न सिर्फ समाज से निकाल दिया जाएगा, बल्कि उस पर 21 हजार रुपए का
जुर्माना ठोका जाएगा।

ग्राम घिलोंदरा के आसपास बसे और गांव जैसे लोटन आबादी 1 हजार, राजापुर 5
हजार के आसपास, महुआ राजापुर 700 और गड़ोईया की लगभग 1500 आबादी की
पंचायतों ने भी थाना प्रभारी को पंचनामा सौंपा है।

10 हजार लोगों ने छोड़ी शराब, सौंपे पंचनामे

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले ग्राम
घिलोंदरा का मामला सामने आया था। यहां का सरपंच राम रतन राय और शराब के
ठेकेदार मनीराम राय के बीच आए दिन झगड़ा होता था। स्थिति यहां तक पहुंच गई
थी कि इन दोनों के परिवारों में छिड़ी दुश्मनी की वजह से कोई इनके परिवार
में शादी ब्याह तक करने को तैयार नहीं था। लेकिन इनके बीच का विवाद सिर्फ
गांव से शराब की दुकान को बंद करने को लेकर था। सरपंच कई बार एसपी के पास
शराब की दुकान को बंद कराने की शिकायत लेकर पहुंचा था।जिसके बाद एसपी ने
लोकल थाने को ग्राम घिलोंदरा को शराब से मुक्त कराने का टॉस्क दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!