करैरा। कांग्रेस द्वारा प्रदेश सहित देशभर में डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करैरा द्वारा भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि एवं किसान जन विरोधी नीतियों के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन नई तहसील के सामने पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय जनता एवं किसान भाईयों सहित समस्त कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। धरना में प्रमुख रूप से करैरा विधायक श्रीमती शकुंतला खटीक, अभिभाषक संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबू रामनरेश, प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनु. जाति मोर्चा केएल राय, धर्मचंद जैन, नरेन्द्र सिंह यादव, अमन लोधी, एड. हर्षवर्धन दुबे, एड. बृजेश शर्मा, पहाड़ सिंह रावत सरपंच, अतरसिंह सरपंच सिरसौद, डोंनी सरपंच, रामदास लोधी, धनीराम लोधी, रमेश पाल, मुरारीलाल चौबे, नरेंद्र यादव, लालाराम कुशवाह,अश्वनी शर्मा, नवाव सिंह, एड अशोक जैन, धर्मचंद जैन, हरिगोपाल गौतम, योगेश करारे, देवेंद्र कुशवाह, रामकुमार कुशवाह सहित सैंकड़ों की संख्या में कर्ताकर्तागण उपस्थित रहे।






Be First to Comment