
भारती का सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व लुभा रहा जनता को
शिवपुरी। वर्तमान समय में जनप्रतिनिधियों को सत्ता में आने के बाद उनके व्यक्तित्व में परिवर्तन आने में समय नहीं लगता, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सत्ता में आने के बाद भी उनके व्यक्तित्व में कोई फर्क नहीं पड़ता। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही व्यक्त्वि के धनी प्रहलाद भारती की। जो सत्ता पार्टी भाजपा से पोहरी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन आज भी लोगों में उनकी पहचान सहज, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में है। वर्तमान में प्रहलाद भारती पोहरी से एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो दूसरी बार विधानसभा में पहुंचे हैं। लोगों ने उन्हें दूसरी बार विधायक बनाकर उनके विकास के प्रति समर्पण और उनके सहज, सरल स्वभाव का इनाम दिया। अब प्रहलाद भारती को भाजपा ने तीसरी बार पोहरी विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इस समय विधायक भारती अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त करने में जुटे हुए हैं। भारती का सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व क्षेत्र की जनता को लुभा रहा है।

विधायक भारती ने अपने निरंतर प्रयासों से साढ़े 9 साल के कार्यकाल में अनेक सौगातें क्षेत्रवासियों दी हैं। जिनमें उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 227 करोड़ की लागत की सरकुला सिंचाई परियोजना हैं। विधायक भारती ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सौगातें क्षेत्रवासियों को दी।
2003 से पूर्व पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याओं से जूझ रहा था, लेकिन भारती ने साढ़े 9 साल के अपने कार्यकाल मेंं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्टॉप डेम एवं तालाबों का निर्माण कराकर क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। बैराड़ को तहसील एवं नगर पंचायत का दर्जा दिलाकर लोगों की समस्याओं को दूर किया है। सतनवाड़ा, छर्च, पोहरी, बैराड़ में उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण कराया। हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल का उन्नयन कराकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर किया है। दर्जनों गांव में नल-जल योजना लागू कर ग्रामीणों को पेयजल समस्या से मुक्ति दिलाई है। क्षेत्र की जनता की प्रमुख दो मांगें पोहरी को नगर पंचायत दर्जा एवं पोहरी की सरकुला सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की सौगातें दिलाईं। पचीपुरा तालाब के निर्माण से 20 गांव को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया गया है।








Be First to Comment