Press "Enter" to skip to content

कमलनाथ ट्वीट- कमलनाथ ने बरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाब में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर टवीट के माध्यम से बधाई दी है। अतः उम्मीद कि हैं कि कांग्रेस की सरकार के प्रदेश को विकाश की दृष्टि से एक नई दिशा देने का एवं संकल्प में उनका सराहनीय सहयोग व उनके अनुभव का लाभ कांग्रेश सरकार को मिलता रहेगा

नरोत्तम नहीं गोपाल बने नेता प्रतिपक्ष; अमित शाह पर भारी पड़े शिवराज

भोपाल सागर जिले के रैहली से विधायक और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रहे गोपाल भार्गव अब मध्य प्रदेश विधान सभा में विपक्ष का नेतृत्व करेंगे

सोमवार सायं इस आशय की घोषणा राजधानी बतौर पर्यवेक्षक यहां आए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी के विधायकों व अन्य नेताओं से रायशुमारी के बाद की

मालूम हो नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में दतिया विधायक और पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र भी आगे चल रहे थे. लेकिन सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व  सीएम शिवराज सिंह, सांसद प्रभात झा और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह गोपाल भार्गव को ही वनबाना चाहते थे

सूत्रो की मानें तो दिल्ली में डॉ मिश्रा का नाम तय हो चुका था, लेकिन प्रांतीय नेताओं की एकजुटता राष्ट्रीय नेतृत्व पर भारी पड़ गई

और अंतत: लगातार प्रयासों और बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के सहयोग के वाबजूद डॉ मिश्र असफल रहे. राजनीतिक गलियारों की चर्चाओं के अनुसार इस तरह गोपाल भार्गव ने डॉ मिश्रा की ही नहीं बल्कि, शिवराज सिंह आदि ने अमित शाह को करारी शिकस्त दी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!