शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा में रहने वाले सालिगराम पुत्र हरिलाल आदिवासी उम्र 25 वर्ष के साथ आरोपी सट्टू लोधी और उसके बेटे धर्मवीर व छोटे बेटे ने मारपीट की है। सालिगराम का कहना है कि उसके खेत में गाय-भैंस घुस आए। उन्हें लेकर वह आरोपी के घर पहुंच गया और आगे ने खुला न छोडऩे की बात कही। इसी बात पर गालीगलौज करने लगे और मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment