उमरिया जिले के मानपुर जनपद के ग्राम महरोई मे सुबह 4 बजे
बस स्टैण्ड के पास मोड मे बस की गति तेज होने के कारण चालक अपना नियंत्रण
खो बैठा और बस सीधा पल्टी खा गई गौरतलब यह है कि अंधा मोड होने के कारण आये
दिन घटना होती रहती है शासन द्ववारा गति अवरोधक बनवा दिये जायें तो घटना
कम हो सकती हैं ।उमरिया जिले के थाना इंदवार अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम
महरोई की घटना है अमरपुर चौकी प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा बताये की बस क्रमांक
एम पी 18 पी 5786 नफीस ट्रेवल्स की बस तीर्थ यात्रियों को लेकर
बद्रीनारायण की यात्रा पर जा रही थी, बस में कुल 17 लोग सवार थे जिसमें से
16 घायल हो गए हैं, सभी घायलों को कटनी जिले के बरही स्वास्थ्य केंद्र में
भर्ती करवाया गया हैं, जिसमें से 6 गंभीर घायलों को कटनी जिला अस्पताल रिफर
किया जा रहा है। घायलों में राजेंद्रग्राम, कुंडम, करंजिया और करपा के लोग
शामिल हैं। बस का कंडक्टर और क्लीनर भी घायल है जबकि चालक लखन फरार है।
पुलिस को सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 से बरही अस्पताल पहुंचाया गया।
अमरपुर चौकी प्रभारी बताये की अभी देहाती नालिशी लेकर कार्यवाही की जा रही
है, चौकी पहुंचने के बाद नंबर पर कायमी होकर धारा 279, 337 का प्रकरण
पंजीबद्ध होगा और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जैसा होगा, धाराएं बढ़ाई जाएगी।
तीर्थ यात्रियों की बस पलटी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment