Press "Enter" to skip to content

जीएनएम नर्स छात्र सुविधा न मिलने परेशान : कलेक्टर को बताई परेशानी

दतिया। जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जीएनएम छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही है जिसको लेकर जीएनएम नर्स छात्राएं लामवन्द होकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर आरपीएस जादौन से शिकायत करने जा पहुंचे।  शिकायत पत्र के माध्यम से जीएनएम छात्रों ने बताया कि अस्पताल में हमें पानी, साफ सफाई एवं पानी, परिवहन तथा पैरा कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है, जिसके चलते हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस शिकायत पत्र पर ध्यान करते हुए हमारी परेशानियों को दूर किया जाए शिकायत पत्र सौंपने पहुंची कलेक्टर परिसर में काफी संख्या में जीएनएम छात्राएं मौजूद रहे। कलेक्टर श्री जादौन ने अस्पताल प्रशासन अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दीये है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!