Press "Enter" to skip to content

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों ने रंगोली सजाकर निकाली रैली

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने और मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आईसेक्ट के प्रशिक्षणार्थियों ने केन्द्र रंगोली सजाई और इसके शहर में रैली निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस आईसेक्ट केन्द्र पर पहुंंची। रैली के दौरान लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। यह कार्यक्रम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह एवं अन्य हितधारकों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान नगर पालिका में सिटी मिशन मैनेजर उपेन्द्र कुमार के साथ आईसेक्ट कॉर्डिनेटर कृष्णकांत शर्मा सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!