

शिवपुरी। कल भाजपा ने लंबी रस्साकसी के बाद वीरेन्द्र रघुवंशी को कोलारस से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों को जब पता चला कि वीरेन्द्र का कोलारस से टिकिट फायनल हो गया तो उनमें खुशी और उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। वीरेन्द्र रघुवंशी भोपाल से लौटकर आ रहे थे इसी दौरान लुकवासा में कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने श्री रघुवंशी का भव्य स्वागत किया। भाजपा से वीरेन्द्र रघुवंशी को टिकिट मिलने के बाद कोलारस का चुनाव बहुत ही रोचक हो गया है और कड़े मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं।
यहां बता दें कि कोलारस उपचुनाव में भी पार्टी की ओर से वीरेन्द्र को इशारा हुआ था जिसके चलते उन्होंने प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही गांव-गांव में दीवार लेखन करवा दिया था, लेकिन ऐनवक्त पर प्रत्याशी बदलकर वीरेन्द्र को यह भरोसा दिलाया था कि आम चुनाव में आपको टिकिट दिया जाएगा। वीरेन्द्र ने धैर्य रखकर उपचुनाव में पार्टी के लिए काम किया और उसी का परिणाम है कि अब विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकिट मिल गया।






Be First to Comment