कोलारस। कोलारस नगर के मध्य जेल रोड पर स्थित इन्द्रा कॉलोनी में निवास करने बाले प्रकाश पुत्र तुलसीराम बाथम उम्र करीब 35 वर्ष की रविवार की सुबह घर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रकाश बाथम जो कि हाई सैकेण्ड्री स्कूल मानीपुरा में कई वर्षो से भ्रत्य के रूप में कार्य करता था। उसके पिता भी तुलसीराम स्कूल में भ्रत्य के पद पर कार्य कर चुके है। रविवार की सुबह करीब 8 बजे जहरीला पदार्थ खाने के बाद प्रकाश की हालत खराब होने के बाद कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सक विवेक शर्मा ने शिवपुरी के लिए रैफर कर दिया। शिवपुरी से ग्वालियर रैफर करने के दौरान दोपहर के समय रास्ते में प्रकाश ने दम तोड दिया। परिजन प्रकाश के शब को लेकर कोलारस अपने घर अंतिम संस्कार के लिए लेकर आये। उसी दौरान कोलारस पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत तथा जहरीला पदार्थ खाने के कारण रविवार की शाम कोलारस में शव विच्छेदन के उपरान्त कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनो को सौंप दिया।
संदिग्ध कारणों के चलते हाई सेकेण्ड्री स्कूल के भृत्य की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment