Press "Enter" to skip to content

डंपर और ट्रक की जबर्दस्त भिड़ंत में डंंपर चालक की मौत

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड सुमैला पर गुरुवार को ट्रक व डंपर की आमने सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर गुना से रेत खाली कर झांसी की ओर आ रहा था, तभी सुमैला के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने डंपर को टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक सोनू निवासी झांसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के चालक महेश व क्लीनर रविन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बदरवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!