Press "Enter" to skip to content

सांसद सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

शिवपुरी।
मध्यप्रदेश में खाद की किसानों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखकर
क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री
सदानंद गौड़ा खाद एवं रसायन उर्वरक मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमे उल्लेख
है कि मध्य प्रदेश में भाजपा  के 15 साल के कुशासन में कृषि संकट ने
अन्नदाताओं की कमर तोड़ कर रख दी है। अब जब कांग्रेस सरकार अन्नदाताओ की मदद
करने की कोशिश कर रही हैं तो केंद्र सरकार खाद उपलब्ध नही करवा रही है।
दिसंबर के माह में 4.1 लाख मीट्रिक टन की स्वीकृति दी थी, लेकिन अभी तक
केवल 1.8 लाख मीट्रिक टन ही पहुँचाया है।केंद्र सरकार जानबूझकर किसानो की
परेशानियो को बढ़ाने में लगी है। इस विषय में  सिंधिया ने केंद्रीय खाद्य
और रसायन मंत्री को पत्र लिख कर प्रदेश में मांग के अनुरूप अतिशीघ्र खाद
आवंटन की मांग की। ये जानकारी प्रदेश सचिव राकेश जैन अामोल ने दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!