Press "Enter" to skip to content

नपा की तंद्रा टूटते ही फोकिंग मशीन दिखी शहर में, घरों में लार्वा मिलने पर दिए नोटिस

शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी द्वारा नगर में मलेरिया एवं डेंगू के मच्छरों के विनिष्टीकरण हेतु फोकिंग का कार्य किया जा रहा है। आज वार्ड क्रमांक 04, 05, 06 एवं वार्ड क्रमांक 07, 08, 09 में फोकिंग की गई। इसके साथ ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कर दवाई का छिड़काव भी किया गया। 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.बी.राय ने बताया कि शहर में कस्टम गेंट से अम्बेडकर पार्क तक, गुरूद्वारा चौक से राजेश्वरी रोड एवं एस.पी. आफिस होते हुये रेल्वे स्टेशन तक, गुरूद्वारा चौक से सुभाषचौक तक, महल सराय से मुक्तिधाम रोड तक सांइस कॉलेज से करोंदी सम्पवेल तक, पुराने बस स्टेण्ड से फिजीकल चौराहे होते हुये दो बत्ती तक तथा मजेजी हाउस के पास नाला, कमलांगज नाला एवं ठण्डी सडक स्थित नाले की सफाई कराई जाकर दवाई का छिडकाव किया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम हेतु लार्वा विनिष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान वार्ड क्र 05 में मंगल बाथम, रतीराम जाटव, धर्मेन्द्र बाथम, सलीम खांन, संजय लोहट एवं वार्ड क्र 07 में सर्किट हाउस रोड निवासी बालकिशन शिवहरे के घरों में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर 500 रूपये का जुर्माना का नोटिस दिए गए। जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 में प्रात: 05 से 08 बजे के बीच, जबकि वार्ड क्रमांक 19, 20, 21 में शाम 05 से 08 बजे के बीच फोकिंग की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!