करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही एक घर में
सिलेण्डर बदलते समय सिलेण्डर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जलकर
राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में सिलेण्डर फटा नहीं जिससे कोई हताहत
नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार करैरा
कस्बे के वार्ड नंबर 7 के गाड़ीवान मोहल्ले में निवासरत जमील खांन के घर
में सिलेण्डर में स्टोव जलाया सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। जिससे घर में आग लग
गई। जिससे स्थानीय लोगों ने रेत डालकर बमुश्किल बुझाया। गनीमत यह रही कि इस
घटना में कोई हताहत नहीं हुई अगर सिलेण्डर फट जाता तो एक बड़ा हादसा तय
था।



