खनियांधाना। नगर के प्राचीन श्री धधोंरा मंदिर पर सिद्धेश्वरी मां संतोषी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस वर्षगांठ के शुभ अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा तथा नवचंडी यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो रहा है। आज 17 नवंबर से प्रारंभ होकर यह कार्यक्रम 25 नवंबर तक चलेगा । नौ दिवसीय आयोजन का शुभारंभ आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मां की शोभायात्रा , कलश यात्रा से शुरू होगा । प्रतिदिन दोपहर 1बजे से 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन भागवत प्रवक्ता साध्वी रमा आस्था जी सागर के द्वारा किया जाएगा तथा यज्ञाचार्य के रूप में पंडित विनोद कुमार जी शास्त्री राजापुर झांसी होंगे । इसके अलावा प्रतिदिन भजन मंडली द्वारा सुंदर भजन के कार्यक्रम भी संपन्न होंगे आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं नवचंडी यज्ञ आज से प्रारंभ शोभायात्रा से शुरू होगा आयोजन
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News





Be First to Comment