Press "Enter" to skip to content

महिला के साथ तीन दिन तक किया बलात्कार, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के भौंती कस्बे में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ सतेन्द्र पुत्र वीर सिंह लोधी निवासी केडर ने तीन दिन तक बलात्कार किया है। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 294, 342, 506 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला निवासी दुल्हई हाल निवासी भौंती करीब डेढ़ माह पहले अपने घर से अचानक गायब हो गई थी, तब पति ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद चार-पांच दिन बाद महिला लौटकर वापस आई, तत्समय महिला ने पुलिस को बयान दिए उसमें बताया कि उसे कोई भगाकर नहीं ले गया और वह अपनी मौसी के यहां थी, लेकिन बाद में महिला कहने लगी कि उसे सतेन्द्र पुत्र वीर सिंह लोधी जो महिला के परिवार का ही सदस्य है, उसे अपने साथ भगाकर ले गया था और जान से मारने की धोंस दी गई थी इसलिए उसने नहीं बताया। महिला ने बताया कि उसके साथ आरोपी ने तीन दिन तक बलात्कार किया। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया था। इसके बाद कल भौंती पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!