शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र बरकेश्वर मंदिर के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक की लाश कटी पिटी अवस्था में पड़ी मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया। लाश की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि मृतक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुआ है। पुलिस को मृतक की पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं मिले हैं। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।







Be First to Comment