Press "Enter" to skip to content

गरीबी जाति देख कर नहीं आती तो फिर आरक्षण जाति देख कर क्यों दिया जा रहा है- सौनकिया 

योगेन्द्र जैन दिल्ली-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के तत्वाधान में राजघाट दिल्ली में 5 नवंबर रविवार को  आरक्षण के विरोध में विगुल बज  गया जिसमें आंदोलन का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया जिसमें देश के 19 राज्यों से महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पंडित के डी सोनकिया प्रदेश प्रभारी पंडित भूपेंद्र बालोठिया , परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सतानंद शर्मा  जी की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से संगठन के प्रतिनिधि दिल्ली में उपस्थित होकर आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई महासभा के प्रदेश महासचिव पंडित राम बाबू शर्मा एव संभागीय संयोजक  पं. अशोक शर्मा ने  बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड ग्वालियर दतिया श्योपुर पन्ना भोपाल उज्जैन इंदौर मुरैना आदि  जिलों से  सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग दिल्ली में उपस्थित होकर आरक्षण की विकृत व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल कर शंखनाद किया साथ ही मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों  के सहयोग से लगभग एक दर्जन संगठनों ने समर्थन देकर आरक्षण का विरोध किया इसी के साथ आगामी समय में मध्यप्रदेश के जिला ,तहसील, स्तर पर आरक्षण का विरोध किया जाएगा और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कर आरक्षण जातिगत आधार पर क्यों ?आर्थिक आधार पर क्यों नहीं ? क्या गरीब सामान्य वर्ग में नहीं है ?क्या अमीर  दलित एवं पिछड़े वर्ग मैे नहीं है ? जैसे प्रश्न दागते हुये म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष पं. के.डी. सौनकिया ने कहा कि गरीबी जाति देख कर नहीं आती है तो फिर आरक्षण जाति देखकर क्यों इस पर मध्यप्रदेश में बहुत विशाल आंदोलन किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में आरक्षण विरोधी लोग उपस्थित रहेंगे और आरक्षण का विरोध जिला तहसील स्तर से शुरू किया जाएगा |

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!