

शिवपुरी। स्वीप कार्यक्रम के तहत शिवपुरी जिले में मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु सभी स्तरों पर बड़ी संख्या में जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में बदरवास नगर परिषद सीएमओ सौरभ गौड़ द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बदरवास में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली में नारों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व की भी जानकारी दी। स्कूल परिसर में श्री गौड़ द्वारा बच्चों को शपथ दिलाई कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। श्री गौड़ ने बच्चों को बताया कि वह अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहन और पड़ोसियों को मतदान का महत्व बताते हुए उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सीएमओ सौरभ गौड़ के अलावा नगर परिषद सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।






Be First to Comment