Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ पीड़िता के पिता ने जब आरोपियों के पर्चें छपवाए तब एक्शन में आई पुलिस


जबलपुर। आगा चौक के पास दो दिन पहले छात्रा को बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ करने के बाद उसके पिता को बेरहमी से पीटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा और उसके पिता ने इस मामले में लार्डगंज पुलिस पर आरोपियों को बचाने और एफआईआर दर्ज न करने के साथ कई संगीन आरोप लगाए थे।;बीती रात पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो के साथ पर्चे छपवाकर शहरभर में चिपकाए थे। पर्चों में पीड़िता के पिता ने लिखा था कि जिन्होंने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की है उनकी पहचान हो चुकी है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इसकी जानकारी भी थाने में दे दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं थाने के सामने आत्मदाह कर लूंगा। पर्चे शहर की दीवारों में लगने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसकी जानकारी एसपी;शशिकांत शुक्ला तक पहुंची। जिसके बाद एसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
 लार्डगंज टीआई सुशील चौहान ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद से लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। टीआई के अनुसार इस मामले में आगा चौक के पास रहने वाले चिंकू रैकवार और प्रवीण पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!