
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के कस्बा नरवर में दो युवकों ने शराब के लिए रुपए न देने पर एक युवक की मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र पुत्र भगवानलाल कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्वालियर 14 मई को रात 11.30 बजे वाईपास शिवपुरी नरवर किसी काम से गया हुआ था तभी नरवर निवासी कुंदर कुशवाह, सुंदर कुशवाह व अन्य ने युवक का रास्ता रोक लिया और शराब के लिए रुपए की मांग करने लगे। जब धर्मेन्द्र ने शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया। रुपए देने से मना करने पर आरोपी युवकों ने धर्मेन्द्र की जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना में युवक के मुंह, पीठ में चोटें आईं हैं जिसे इलाज के लिए नरवर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।






Be First to Comment