खनियाधाना :– जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के रेडी चौराहे पर पुलिस को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कट्टू वाहन को पकड़ा जो बामोरकला की तरफ से छोटा हाथी में 6 भैंसे भर कर झांसी ले जा रहा था जब चालक रमजान कुर्रेसी से पूछ तांछ की तो बाहन में भरी 6 भैंसे कटने ले जा रहा था जिस पर पुलिस ने उक्त आरोपी ड्रायवर पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
खनियाधाना थाना प्रभारी ने अपने साथी पुलिसकर्मियो के साथ वाहन को पकड़ कर खनियाधाना थाने लाया गया।
जिसमें से 6 भेंसो को मुक्त कराया और वाहन ड्राईवर रमजान कुर्रेसी निवासी ओरछा गेट झांसी के खिलाफ पशु अत्याचार की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जिसमे थाना प्रभारी बी पी सिंह जाट , रामअबतार सिंह यादव ,गनपत सिंह बारेला , राकेश प्रताप सिंह , जगदीश गुप्ता की अहम भूमिका रही






Be First to Comment