दिनारा। चौरासी क्षेत्र गहोई समाज का अन्नकूट व बैठक कमलेश्वर महादेव मंदिर करारखेड़ा में आयोजित किया आयोजन में क्षेत्रीय गहोई बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अन्नकूट से पूर्व चौरासी क्षेत्रीय सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें अक्षय तृतीया पर आयोजित किये गये 9 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय व्यय चौरासी क्षेत्र संगठन मंत्री संजीव छिरौल्या व विनोद सेठ भोती द्वारा विधिवत लिखित में प्रस्तुत किया गया आय व्यय के व्यवस्थित व पारदर्शक प्रस्तुति करने के लिए संजीव छिरौल्या की प्रसंसा करते हुए सम्मानित किया गया अन्नकूट की महाप्रसादी में व्यवस्थापन के लिए चौरासी क्षेत्र मंत्री कैलानारायण पहारिया की भूरी भूरी प्रसंसा की गई बैठक की अध्यक्षता चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक सेठ ने की एवं संचालन ओजस्वी वक्ता विनोद सेठ भोती ने किया। बैठक में सर्व प्रथम स्थानीय पंचायतों के चुनाव न होने पर चिंता व्यक्त की गई सभी पंचायत अध्यक्षों से कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्य कारिणी का गठन का अनुरोध किया बैठक में यह भी तय किया कि चुनाव न होने पर समाज के सहयोग से निर्वाचन या मनोयन कराने के लिए सर्व सम्मति से 5 सदस्यीय निर्वाचन समति बनाई गई जिसमे एमएल गेंडा, भोती अध्यक्ष नाथूराम बरसैया, विनोद सेठ भोती, संजीव छिरौल्या,के के पत्रकार दिनारा शामिल है एवं सर्व सम्मति से ब्रजेश गुप्ता आचार्य को चौरासी क्षेत्र का संयोजक बनाया गया उपरोक्त सभी का माला पहना कर सम्मान किया साथ ही भोती के नव नियुक्त अध्यक्ष नाथूराम बरसैया व पिछोर के युवा अध्यक्ष अनिल डेगरे का माला पहना कर स्वागत किया गया इसके उपरांत अन्नकूट का प्रसाद भोले नाथ को अर्पण कर सभी ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।






Be First to Comment