शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशानुसार सतनवाड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व छात्रावास की 1 सैकड़ा से अधिक बालिकाओं को कानून की जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं पूछी और किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस से कैसे सहायता प्राप्त करें। इस बारे में उनको बताया। थाना प्रभारी यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी समस्या के संबंध में इन नंबरों पर कॉल करके आसानी से आप लोग पुलिस की मदद ले सकते हैं। थाना प्रभारी ने छात्राओं को किसी भी मुश्किल परिस्थिति में थाने का नंबर, खुद का व स्टाफ का भी मोबाइल नंबर दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी यादव के अलावा उनका स्टाफ व स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

स्कूली छात्राओं को किया जागरूक हेल्पलाइन नंबरों की दी जानका
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment