Press "Enter" to skip to content

नोटबंदी रूपी यज्ञ में कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद की होगी आहुति: संजय जोशी

नोटबंदी रूपी यज्ञ में कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद की होगी आहुति: संजय जोशी

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामन्त्री और प्रखर वक्ता संजय भाई जोशी में कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर आतंकवाद के जनक पाकिस्तान पर पड़ा है. इस फैसले से उसकी कमर टूट गई है. संजय जोशी रविवार को सुल्तानपुर में आयोजित ” काला धन और भारत की आर्थिक स्थिति” विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे.
मुख्यालय से दूर सदर विधानसभा के महादेवपुर चौराहे पर आयोजित इस संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए संजय जोशी ने प्रधानमन्त्री मोदी के इस कदम की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह कदम रूपये और डॉलर को एक बराबर करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक यज्ञ है जिसमे कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद की आहुति होगी. नोटबंदी न केवल आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने की लड़ाई है बल्कि यह भारत का भाग्य बदलने की लड़ाई है.उन्होंने कहा कि विरोधी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए नोटबंदी का विरोध कर रहें हैं. माया, मुलायम और ममता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा कि देर सबेर ये लोग जेल जाएंगे यही वजह है कि अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस पर भी इन्होंने कई प्रहार किये. नोटबंदी के पक्ष में इन्होंने कई तर्क दिए और कई उदाहरण देकर इसको अच्छा साबित करने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा कि आम जनता को मोदी की ईमानदारी पर भरोसा है जबकि अन्य दल के नेता अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं.
स्थानीय बीजेपी नेता रमेश शर्मा द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में संजय जोशी को सुनने के लिए जिले के तमाम चिंतक, बुद्धिजीवी और समाजसेवियों समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!