पोहरी से विधानसभा का टिकिट जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना को दिया जाए, प्रभारी के सामने आकाश शर्मा ने रखी मांग, मिला समर्थन


योगेन्द्र जैन, पोहरी-पोहरी विधानसभा से लगातार चार चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। विगत दिवस ग्वालियर से आए चंबल प्रभारी के सामने शिवपुरी के युवा कांग्रेस के यूथ के आकाश शर्मा ने पोहरी से वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष अरविंद चकराना को टिकिट देने की मांग रखी। श्री शर्मा की इस मांग का सभी युवाओं ने समर्थन भी किया और बोले कि जो सीट लंबे समय से कांग्रेस को नहंी मिली है हम युवा इन 6 माह में क्षेत्र में जाकर सीट को कांग्रेस के लिए जीतकर लाएंगे, पर इस बार युवाओं जनपद उपाध्यक्ष को पोहरी से टिकिट देना चाहिए। इस अवसर पर चिरंजीव प्रभारी ग्वालियर संभाग, मोनू रधुवंशी शिवपुरी-गुना लोकसभा अध्यक्ष, इरसाद पठान प्रदेश महासचिव, हरिओम रघुवंशी अध्यक्ष कोलारस विधानसभा, आकाश शर्मा अध्यक्ष पिछोर, अमित अध्यक्ष करैरा, प्रताप गुर्जर अध्यक्ष शिवपुरी, लक्ष्मण शर्मा लोकसभा महा सचिव, अमित शिवहरे एनएसयूआई प्रदेश महा सचिव, विरजेंद्र धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें