
शिवपुरी। प्रधानमंत्री आबास योजना के तहत नगर पालिका शिबपुरी द्वारा 84 करोड़ की लागत से बनाये जाने बाले इस प्रोजेक्ट को राज्य शासन ने हरी झण्डी दे दी है। नपा अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह के समक्ष सीएमओ रणवीर कुमार ने आज फ र्म गुलशन राय जैन से अनुबन्ध सम्पादित कर लिया और बताया कि कागजी कार्यवाही के बाद दो-तीन दिन में ठेकेदार को बर्क ऑर्डर जारी कर दिया जायेगा। इस अबसर पर मुन्ना लाल कुशवाह काफी खुश दिखाई दिये उन्होने कहा कि अब जल्द ही आवासहीनों को खुद के घर मिल सकेंगे। नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कार्यकाल का अब तक का यह सबसे बड़ा कार्य होगा। नपा सीएमओ रणवीर कुमार ने बताया कि लगभग 1050 आवास अभी बड़ौदी एवं नौहरीकलां क्षेत्र में बनाये जायेंगे। गुलशन राय जैन कम्पनी के डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हमने अपनी पूरी तैयारी कर ली है बर्क ऑर्डर मिलते ही हम अपना काम शुरू कर देंगे। इस अबसर पर कम्पनी के प्रतिनिधि, नपा के एई आर डी शर्मा ,लेखापाल श्री कुरैशी, सब इंजीनीयर संजय वर्मा, अरविन्द कौरब आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment