Press "Enter" to skip to content

आठ साल पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े को पिछोर पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हरिनगर में रहने वाला रूपसिंह लोधी पुत्र देव सिंह लोधी अपनी सजातीय लड़की को 2010 में भगाकर ले गया था। तत्समय लड़की नाबालिग थी और परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, पिछले आठ वर्ष से दोनों गांव लौटे ही नहीं। बाद में आरोपी को फरारी स्थाई वारंटी घोषित कर दिया। पिछोर थाना प्रभारी डीबीएस तोमर को मुखबिर से सूचना मिली कि रूप सिंह लोधी इंदौर में रह रहा है और उनका एक तीन साल का बच्चा भी है। इसके बाद पिछोर थाना प्रभारी ने एसआई अंशुल गुप्ता के निर्देशन में एक टीम इंदौर भेजी, जहां पुलिस ने बाणगंगा से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया  जबकि लड़की को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में एसआई अंशुल गुप्ता, एएसआई अरविंद सिंह भदौरिया, आर. मंजीत, रामनाथ और मलखान की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!