Press "Enter" to skip to content

बैराड़ मंडी में टमाटरों की बंपर आवक

Image result for टमाटरोंबैराड़। नगर की सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर की बंपर आवक देखने को मिल रही है।
आसपास के गांवों से बड़ी मात्रा में टमाटर मंडी पहुंच रहा है। मंडी में
टमाटर की आवक बढ़ने के साथ ही पिछले एक सप्ताह में प्रति क्रेट टमाटर के
दामों में 200 रुपए की गिरावट आ गई है, जहां पहले किसान को एक क्रेट टमाटर
के 500-600 रुपए मिल रहे थे, वहीं अब आवक बढ़ने के कारण एक क्रेट के दाम 300
से 400 मिल रहे हैं। व्यापारियों द्वारा मंडी में टमाटर की छंटनी कर इसे
उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक भेजा जा रहा है। कुछ समय पहले तक स्थिति यह थी
कि लोकल से टमाटर की आवक न के बराबर थी। इस दौरान ग्वालियर से आने वाले
टमाटर से मांग की पूर्ति हो रही थी। अब क्षेत्र से ही टमाटर की बंपर आवक हो
रही है।
700 कैरेट रही आवक
नगर की पुरानी अनाज मंडी में स्थित
थोक फल सब्जी मंडी में आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के सब्जी उत्पादक
किसान टमाटर फसल विक्रय के लिए ला रहे है। रविवार को करीब 700 क्रेट टमाटर
की आवक हुई। भाव 400 से लेकर 300 रुपए क्रेट तक रहे, जबकि कुछ समय पहले तक
600 रुपए क्रेट तक टमाटर के भाव चल रहे थे।
कई राज्यों में जा रहा टमाटर
बैराड़
तहसील क्षेत्र में उत्पादित होने वाला टमाटर इन दिनों नगर के साथ-साथ
शिवपुरी, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली, कानपुर, कोटा बूंदी जयपुर आदि शहरों में
भी भेजा जा रहा है।
खेरीज में भी टमाटर के दाम गिरे
टमाटरों की
आवक से थोक भाव तो गिरे ही साथ ही खैरीज में 60 से 80 रुपए किलो में मिलने
वाला टमाटर अब घटना 20 से 30 रुपए किलो के आसपास रह गया है। बीते दिनों
टमाटरों की आवक न होने के कारण दाम आसमान छू रहे थे। सब्जी से टमाटर लगभग
गायब ही हो चुका था।
इनका कहना है
नई फसल आने के साथ मंडी में
टमाटर की आवक हो रही है। अभी टमाटर न आने से दाम काफी ऊंचे हो गए थे, लेकिन
अब टमाटर के दामों में काफी गिरावट आई है। आगे भी टमाटर के भाव गिरने के
आसार हैं।
बल्लू राइन छोटू कुशवाह, सब्जी व्यापारी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!