Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी आबकारी की कार्रवाई, बनाए चार प्रकरण

शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा संग्रहण, भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत गांधी जयंती के शुष्क दिवस पर सांयकाल शिवपुरी वृत्त क्षेत्र में गश्त के दौरान दबिश देकर एबी रोड गुरुद्वारा चौक के पास से 6 पाव अंग्रेजी मदिरा व फतेहपुर रोड के पास से 1 मोटर साइकल से 20 पाव प्लेन मदिरा बरामद कर मदिरा व वाहन को, लुधावली रोड से 22 पाव विदेशी मदिरा जप्त किया, महलसराय क्षेत्र से 2 लीटर  हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर मौके पर ही विधिवत कार्यवाही कर 4 आपराधिक प्रकरण कायम किये। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, मुख्य आरक्षक राजेन्द्र कौरव, आरक्षक जगदीश, सतीश, गिर्राज, सैनिक अनिल चौहान, प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!