मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपए नोट बंद करने के फैसले को बॉलीवुड में खासी सराहना मिल रही है. सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर टेलीविजन तक के सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.
अब बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने प्रधानमंत्री की नोटों को बंद करने की नीति का समर्थन करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया. अभिनेता ने कहा कि बदलाव छोटी सी असुधिवा से लाया जा सकता है लेकिन यह लोगों और देश के लिए भलाई के लिए है.

अभिषेक ने कहा, ‘‘जो कोई भी देश के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा है उसका समर्थन करने की जरूरत है. और वही करना चाहिए. यह सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम.’’ बता दें कि अभिषेक की टिप्पणी उनकी अभिनेत्री पत्नी एश्वर्या राय के प्रधानमंत्री मोदी के कदम का समर्थन करने के बाद आई है.
उन्होंने कहा, ‘‘जैसा ऐश्वर्या ने कहा कि बदलाव हमेशा सुविधाजनक नहीं होते हैं लेकिन यह अच्छा है.’’ प्रधानमंत्री के 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने के कदम का समर्थन करने वाली हस्तियों में अभिषेक का नाम नया है. इससे पहले, उनके पिता अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपरस्टार राजनीकांत, करण जौहर, अनुराग कश्यप, शाहरुख खान, आमिर खान सहित कई अन्य ने फैसले का समर्थन किया है.
गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने लोगों से अपील की थी कि वो इसे बड़े नजरिए से देखें. हालांकि, ऐश्वर्या आमतौर पर ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करती हैं. एनडीटीवी से बात करते हुए मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए ऐश ने कहा है कि इस फैसले को बड़े नजरिए से देखा जाना चाहिए.
बता दें कि ऐश्वर्या से पहले अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी के इस कदम को टि्वटर पर सराहा था. बिग बी ने लिखा, ‘‘ 2000 रूपये का नया नोट गुलाबी रंग का है….पिंक का असर .’’





Be First to Comment