Press "Enter" to skip to content

छेड़छाड़ के आरोपी ने फरियादी पर बनाया राजीनामा के लिए दबाव


पीडि़ता नहीं मानी तो आरोपी ने फिर की छेड़छाड़ और मारपीट

 
शिवपुरी।
देेहात थाना क्षेत्र के इमाम बाड़े पर विगत दिनों छेड़छाड़ के मामले का
आरोपी आरिफ पुत्र जमील खां ने पीडि़ता पर राजीनामा का दवाब बनाया जब वह
नहीं मानी तो आरोपी ने उसेे रास्ते में रोककर उसकी साड़ी खींच दी और डंडे
और लात घूसों से मारपीट कर उसे धमकी दी। पीडि़ता ने इस घटना की शिकायत
देहात थाने में दर्ज करार्ई है जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा
354 बी, 323, 341, 294, 506 आईपीसी सहित 3(2)5 क 3(1) द, घ 3 (1) ब (1)
एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार आरोपी आरिफ खान पुत्र जमील खान निवासी पीएचक्यू लाईन पुरानी शिवपुरी
पर संजय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने पूर्व में छेडख़ानी सहित मारपीट
का मामला दर्ज कराया था। विगत 23 मार्च को सुबह 10 बजे पीडि़ता अपनी माँ के
साथ विष्णु मंदिर से दर्र्शन करके पुरानी शिवपुरी में स्थित माँ के घर जा
रही थी जहां रास्ते में आरोपी आरिफ मिल गया और उसने पीडि़ता को रोक कर उसकी
साड़ी खींच दी और दवाब बनाया कि वह उक्त मामले में राजीनामा कर ले नहीं तो
वह उसे जानसे खत्म कर देगा। पीडि़ता ने जब आरोपी का विरोध किया तो आरोपी
ने उसमें डंडा मार दिया और लातघूंसो से मारपीट कर दी इस घटना में पीडि़ता
के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!