Press "Enter" to skip to content

भोज मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ विधायक भारती ने किया उद्घाटन

बैराड
बैराड नगर में भोजमुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ
क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रहलाद भारती किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ मॉ
सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात् संस्था प्रभारी
संकुल प्राचार्य श्रीमति अर्चना शर्मा द्वारा उ.मा.वि.एवं भोज मुक्त
विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र को बीए.बीएससी व बीकॉम की कक्षाऐ के बारे
मे बताया तथा कहा कि 16 अक्टूम्बर इसमें फार्म भरने की अंतिम तारीक है।
हायर सेकेण्ड्री यानी कक्षा 12 उर्तीण छात्र अपना बीए,बीएससी, बीकॉम का
आवदेन ऑनलाईन फार्म भरा जाएगा तथा परीक्षा केन्द्र भी बैराड ही रहेगा। अब
बैराड नगर के छात्र-छात्राओं को जो आगे पढना एवं पढाना चाहते है आवनेदन कर
पढ सकते है। मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद भारती द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा
कि मैं पोहरी विधानसभा क्षेत्र का विधायक होने के नाते जनता का सेवक हूॅ
जनता के हित मे जनहितेशी कार्य करवाना मेरा कर्तव्य है। मै अपने कर्तव्य के
तहत क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहा हू। बैराड क्षेत्र में शा.क.मा.वि.
प्रांगण में 9 वर्ष से ध्वजारोहण कर रहा हूॅ बैराड नगर मेरी प्राथमिकता मे
है यहा कॉलेज की आवश्यकता थी इसलिये मैने भोजविश्व विद्यालय के अध्ययन
केन्द्र का शुभारम्भ विद्यालय निधि से एक लाख……..की राशि जमा कराकर
शुभारम्भ कर दिया है। भविष्य में इससे छात्र-छात्राओ को लाभ मिलेगा। साथ ही
विधायक ने कहा कि शिक्षा मील का पत्थर है पोहरी विधानसभा क्षेत्र में
छात्र-छात्राऐं आज प्रदेश टॉप 10 की सूची में आकर ग्रामीण परिवार के छात्र
-छात्राओं में नाम रोशन कर रहे हैं , मैं सभी क्षेत्र के शिक्षकों को
धन्यवाद देता हूँ और आगे कहा कि स्कूल भवन स्वीकृत कराना वाउण्ड्रीवार
बनवाना तेरा तुम को अरपन क्या लाये मेरा रे ने भी बडे सपने देखता हूँ आप भी
बडे सपने देखें व तरर्की करें कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामबाबू
मंगल डॉ तुलाराम यादव, डॉ हाकिम सिंह यादव, धीरज व्यास ने विधायक की
क्षेत्र के विकास मशीहा बताकर उन्हें विकास कार्यो का मंच से बीरो दिया तथा
भोजमुक्त विश्वविद्यालय व हायर सेकेण्ड्री स्कूल में कृषि संकाय की कक्षा
खुलवाने पर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में किरार समाज के अध्यक्ष माखन सिंह
धाकड , राइजिंग पब्लिक स्कूल के संचालक बीरेन्द्र गुप्ता, सैठ ओमप्रकाश
गुप्ता , ओमी , नरोत्तम रावत , अरविन्द्र सिंह सिकरवार, पवन स्वर्णकार, अजय
त्रिपाठी , राजकुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम
का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक गिरीश शर्मा द्वारा किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!