Press "Enter" to skip to content

व्हाट्सएप पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार

शिवपुरी। सोशल साईड व्हाट्सएप पर पान की दुकान संचालन करने वाले एक युवक अंकित राठौर द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शहर में फैले तनाव को देखते हुए आज पुलिस ने ऐतिहात बतौर विभिन्न इलाकों में फोर्र्स तैनात किया। बड़ी संख्या में मंदिरों, मस्जिद सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। वहीं पुलिस ने समय रहते दोनों पक्षों के विरूद्ध क्रॉस कायमी कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार युवकों के नाम है अंकित राठौर, रसीद खांन, जावेद खांन, शाहिल खांन और सोहिल खान। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में अंकित राठौर के विरूद्ध जहां भादवि की धारा 295 के तहत कायमी की गर्ई है वहीं फरियादी अंकित पुत्र अमृतलाल राठौर की दुकान पर साहिद खांन और पचास अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 394,323, 427, 294, 147 एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
 हुआ यह कि कमलागंज में पान की दुकान संचालित करने वाले अंकित पुत्र अमृतलाल राठौर ने व्हाट्एप पर एक समुदाय विशेेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। बताया जाता हैै कि उक्त समुदाय विशेष के  लोगों ने फोन पर अंकित को धमकियां दी। जिस पर अंकित ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगने के लिए भी तैयार हो गया, लेकिन इसके बाबजूद भी शाम करीब  3 बजे एक वर्ग विशेष के आधा सैकड़ा से अधिक लोग बार्ईकों पर सवार होकर अंकित की दुकान पर पहुंचे और उन्होंने अंकित की मारपीट कर दुकान में तोड़ फोड़ कर दी। जिससे क्षेत्र में तनाव पूर्र्ण माहौल निर्र्मित हो गया। स्थिति को भांपते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थिति यहां तक पहुंच गर्ई कि दूसरे समुदाय विशेष के लोगों ने बाजार बंद करा दिए और दोनों समुदाय के लोग  अपनी-अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए व्हाट्सएप पर पोस्ट करने वाले युवक अंकित राठौर निवासी कमलागंज उम्र 28 के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया वहीं दूसरे पक्ष के विरूद्ध भी डकैैती अधिनियम सहित
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अंकित राठौर के अनुसार आरोपियों ने न केबल उसकी मारपीट कर दुकान में तोड़ फोड़ की वहीं गल्ले में हाथ डालकर नगदी रूपए सहित उसका मोबाइल फोन भी ले गए।

सोशल साईड पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो होगी सख्त कार्यवाही

कल सोशल सार्ईड पर एक युवक द्वारा धार्र्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने के बाद उपजे बवाल के बाद स्थिति को देखते हुए सोशल सार्ईड पर इस तरह की पोस्टें डालने पर कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव और एसपी सुनील पाण्डेय ने कड़ी कार्र्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस टीम उक्त  ग्रुपों पर निगरानी बनाऐं रखें यह आदेश भी जारी किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!